Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Firing In Delhi Saket Court : युवक ने महिला पर किए एक के बाद एक चार राउंड फायरिंग

Firing In Delhi Saket Court

बिहार पत्रिका डिजिटल, Firing In Delhi Saket Court :  देश की राजधानी दिल्ली की अदालत भी अब सुरक्षित नहीं हैं। आज शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात हुई है। एक महिला को सुबह साकेत कोर्ट में गोली मार दी गई है। गवाही के लिए महिला को कोर्ट लाया गया था।

एनएससी थाना अध्यक्ष ने पीड़ित महिला को अपनी गाड़ी से हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दिल्ली पुलिस में इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारी सूचना के बाद मौके पर पहुंच रहे हैं। खबर के मुताबिक, महिला को एक के बाद एक 4 गोली मारी।

बता दें कि इससे पहले, पिछले साल 24 सितंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में भी इसी तरह की घटना हुई थी। यहां वकील की ड्रेस में आए दो लोगों ने फायरिंग की थी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई।

दो हमलावरों, राहुल त्यागी और जगदीप जग्गा ने वकीलों के रूप में कोर्ट रूम में प्रवेश किया और गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ ​​गोगी पर कई गोलियां चलाईं। पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिछले साल अप्रैल में दो गुटों के बीच हाथापाई के बाद अधिवक्ताओं और उनके एक मुवक्किल के बीच रोहिणी अदालत में गोली चलने की घटना हुई थी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62