बिहार पत्रिका डिजिटल, Chhapra ATM News : छपरा में अपराधियों ने एसबीआई की एटीएम मशीन को निशाना बनाया है। शुक्रवार की देर रात गैस कटर से मशीन काटकर उसमें रखे पैसे निकालकर फरार हो गए। घटना मशरक थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप के पास की है। मशरक थाना से महज 500 मीटर की दूरी और मुख्य बाजार में स्थित ये एटीएम अच्छे से चलता था। बताया गया कि लूट से पहले दिन में एटीएम में 24 लाख रुपए लोड किए गए थे। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। बैंक खुलने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितान पैसे की लूट हुई है।
24 लाख रुपए था कैश
स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में एसबीआई कैश लोडर टीम द्वारा एटीएम में 24 लाख रुपए कैश लोड हुए थे। देर रात घटना को अंजाम दिया गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि एटीएम काटने से पहले अपराधियों की टीम द्वारा रेकी की जा रही थी।
दुकानदारों ने सुबह ताला कटा देखा
शनिवार की सुबह जब आसपास के दुकानदार अपनी शॉप खोलने पहुंचे तो देखा कि एटीएम का ताला काट के कुछ दूरी पर फेंका हुआ है। इसके बाद दुकानदारों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शटर उठाया तो नजारा कुछ और ही देखने को मिला। एसबीआई के एटीएम को लुटेरों द्वारा गैस कटर के माध्यम से काटकर पूरे रुपए लूट लिए गए थे। फिलहाल पुलिस सभी मामलों को गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 19
Users Yesterday : 62