Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

छपरा में बदमाशों ने गैस कटर से काटा ATM, लाखों रुपए लूटने की आशंका, जांच जारी

Chhapra ATM News

बिहार पत्रिका डिजिटल, Chhapra ATM News :  छपरा में अपराधियों ने एसबीआई की एटीएम मशीन को निशाना बनाया है। शुक्रवार की देर रात गैस कटर से मशीन काटकर उसमें रखे पैसे निकालकर फरार हो गए। घटना मशरक थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप के पास की है। मशरक थाना से महज 500 मीटर की दूरी और मुख्य बाजार में स्थित ये एटीएम अच्छे से चलता था। बताया गया कि लूट से पहले दिन में एटीएम में 24 लाख रुपए लोड किए गए थे। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही। बैंक खुलने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितान पैसे की लूट हुई है।

24 लाख रुपए था कैश

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में एसबीआई कैश लोडर टीम द्वारा एटीएम में 24 लाख रुपए कैश लोड हुए थे। देर रात घटना को अंजाम दिया गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि एटीएम काटने से पहले अपराधियों की टीम द्वारा रेकी की जा रही थी।

दुकानदारों ने सुबह ताला कटा देखा

शनिवार की सुबह जब आसपास के दुकानदार अपनी शॉप खोलने पहुंचे तो देखा कि एटीएम का ताला काट के कुछ दूरी पर फेंका हुआ है। इसके बाद दुकानदारों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शटर उठाया तो नजारा कुछ और ही देखने को मिला। एसबीआई के एटीएम को लुटेरों द्वारा गैस कटर के माध्यम से काटकर पूरे रुपए लूट लिए गए थे। फिलहाल पुलिस सभी मामलों को गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62