Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ‘जानकी नवमी’ पर बिहार वासियों को दी शुभकामनाएं

Janaki Navami In Bihar

बिहार पत्रिका डिजिटल, Janaki Navami In Bihar :  बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने माता जानकी के प्राकट्य दिवस ‘जानकी नवमी’ के पावन अवसर पर बिहार वासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल ने कहा कि माता जानकी के प्राकट्य दिवस ‘जानकी नवमी’ के पावन अवसर पर मैं बिहार वासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मां जानकी भारतीय नारी का आदर्श तथा त्याग, तपस्या, संयम, धैर्य, करुणा और स्नेह की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने जीवन की चुनौतियों, संघर्षों एवं क्लेशों का साहसपूर्वक सामना करते हुए अपने सभी कर्तव्यों का पालन पूर्ण समर्पण के साथ किया। उनकी सत्यनिष्ठा, चरित्र निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और पवित्रता हमारे लिए प्रेरक है।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि मेरी कामना है कि जगत जननी मां सीता हमें उच्चादर्शों पर चलने तथा देश एवं राज्य के विकास में सहभागी बनने की यथेष्ट प्रेरणा व शक्ति प्रदान करें।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62