जापान में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की जांच जारी

Earthquake In Japan

बिहार पत्रिका डिजिटल, Earthquake In Japan : जापान में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र नागोया से 262 किमी दूर उत्तर दिशा में है। यह भूकंप जापान के पश्चिमी प्रांत इशिकावा में महसूस किए गए हैं।

अधिकारियों द्वारा भूकंप के बाद सुनामी को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। जापान के मीडिया के मुताबिक भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि समुद्र के लेवल में 20 सेमी से भी कम का बदलाव संभव है। भूकंप के चलते हुए जानमाल के नुकसान के बारे में अधिकारी अभी जांच कर रहे हैं, इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078497
Users Today : 10
Users Yesterday : 27