Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: बाढ़ पीड़ितों के लिए बापू मध्य विद्यालय में सामुदायिक रसोई शुरू

Author Image
Written by
Bureau Report
वार्ड-30 के 70 से अधिक परिवार राहत शिविर में ले रहे शरण, विधायक व अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया के वार्ड संख्या 30 स्थित कृष्णापुरी बलुआही में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित 70 से अधिक परिवारों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। इन परिवारों के लिए बापू मध्य विद्यालय में बाढ़ राहत शिविर बनाया गया है, जहां जिला प्रशासन की ओर से सामुदायिक रसोई शुरू कर पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य रूबी कुमारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि राहत शिविर में रह रहे लोगों को चावल, दाल और सब्जी उपलब्ध कराई जा रही है। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने राहत शिविर पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और भोजन की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

Advertisement Box

पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने विधायक और एसडीओ से राहत शिविर में छोटे बच्चों के लिए दूध तथा सुबह के नाश्ते में चूड़ा-चीनी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भोजन तैयार होने में समय लगता है, ऐसे में बच्चों सहित अन्य लोगों को सुबह के समय परेशानी होती है।

बताया गया कि बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद प्रभावित परिवार अपने बच्चों और जरूरी सामान के साथ सड़क एवं अन्य ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए थे। इसके बाद एसडीओ धनंजय कुमार के निर्देश पर बापू मध्य विद्यालय को खुलवाकर राहत शिविर बनाया गया। शिविर में प्रकाश की व्यवस्था के लिए जेनरेटर और लाइट लगाई गई तथा बाढ़ पीड़ितों के लिए गद्दे समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

नगर कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल की देखरेख में शिविर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी कराई जा रही है। वे स्वयं शिविर पहुंचकर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

राहत शिविर के प्रभारी एवं बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र, राजस्व कर्मचारी सौरभ कुमार, शिक्षक नीरज कुमार, अभिनव रौशन, प्रकाश पासवान, अजय कुमार सहित अन्य कर्मी शिविर में मौजूद रहकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को समय पर भोजन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे हैं।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 08 सितंबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp