Prashant Kishore And Lalan Singh : मुंगेर में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह की मीट-भात की दावत का वीडियो हाल में वायरल हुआ है। प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि आज आप सब कुर्ता-पजामा पहने लोगों को देखकर गिड़गिड़ाने लगते हैं कि भैया राशन कार्ड दिलवा दो, भैया नाली बनवा दो, भैया हमारे लड़के को रोजगार दिलवा दीजिए।

आप भिखारी नहीं हैं, आपके पास राजा बनाने का अधिकार है, लेकिन जब वोट देना होता है, तो उस दिन 500 रुपए लेकर मुखिया को वोट दे देते हैं। ऐसे में जब आप मुखिया से 500 रुपए लेकर वोट देंगे, तो जीतने के बाद मुखिया इंदिरा आवास के बदले 20 हजार रुपए लेगा ही। वोट के दिन बिहार के लोगों को मुर्गा-भात, शराब और 500 रुपए पर ध्यान रहता है और फिर मुखिया के काम न करने पर उसको चोर बताते हैं। अगर, आप पैसे के बदले अपना वोट बेचेंगे, तो आप वोट नहीं बेच रहे हैं, आप अपने बच्चों का भविष्य बेच रहे हैं। मुखिया चुनाव में 500 रुपए देते हैं और विधायक चुनाव में 1 हजार रुपए देते हैं तो वही प्रतिनिधि जीतने के बाद 1 हजार रुपए के बदले 20 हजार रुपए की वसूली ही करेगा।
यह भी पढ़ें : कर्नाटक में सिद्धारमैया बने सीएम, शिवकुमार ने ली डिप्टी CM की शपथ, मंत्रिमंडल में इन विधायकों को पद
यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ से ज्यादा धनवान है पटना का महावीर मंदिर, करोड़ों में आया दान
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 13
Users Yesterday : 13