
गोगरी (खगड़िया)। युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।बाढ़ ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों,सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक एवं व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत के साथ- साथ स्थायी समाधान की दिशा में भी गंभीर पहल जरुरी है।श्री त्यागी रविवार को गोगरी प्रखंड अंतर्गत मीरगंज गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव के सौजन्य से करीब 250 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन के रुप में राहत सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी,रामपुर के मुखिया कृष्णानन्द यादव तथा समाजसेवी-सह-RTI
कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू की विशेष उपस्थिति रही।

बाढ़ के कारण मीरगंज गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित है।गरीब परिवारों के सामने भोजन और दैनिक जरुरतों को पूरा करने की चुनौती बढ़ गई है।कई परिवारों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।ऐसे समय में राहत सामग्री का वितरण प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल सहारा बना।युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए अपने स्तर से राहत सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में किसी जरुरतमंद परिवार के काम आना ही सबसे बड़ी सेवा है।बाढ़ के कारण गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और उनके सामने रोजमर्रा की जरुरतों को पूरा करना कठिन हो गया है।उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की जरूरत के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग का प्रयास जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि राहत कार्य केवल सरकारी व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं है।समाज के हर सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार पीड़ितवपरिवारों की सहायता करनी चाहिए।
उन्होंने राहत सामग्री वितरण में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।वहीं रामपुर के मुखिया कृष्णानन्द यादव ने कहा कि बाढ़ के कारण सबसे अधिक परेशानी गरीब एवं आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों को उठानी पड़ती है।घरों में पानी प्रवेश करने से खाद्यान्न और घरेलू सामान तक प्रभावित हो जाते हैं।ऐसे समय में सूखा राशन उपलब्ध होना पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत है।उन्होंने कविरंजन कुमार यादव की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर आगे आना चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मीरगंज सहित गोगरी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वास्तविक स्थिति का आकलन कर जरुरतमंद परिवारों को शीघ्र सरकारी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल,स्वास्थ्य सुविधा,आवश्यक दवाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
वहीं समाजसेवी-सह-RTI कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।उन्होंने कहा कि इस समय सबसे जरूरी है कि प्रभावित परिवारों को यह भरोसा मिले कि संकट की घड़ी में समाज उनके साथ खड़ा है।अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि राहत सामग्री से तत्काल जरुरत पूरी हो सकती है,लेकिन प्रत्येक वर्ष बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्या का स्थायी समाधान भी जरुरी है।बाढ़ के कारण किसानों की फसल,गरीबों के घर,पशुधन और लोगों की आजीविका प्रभावित होती है।इसलिए प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में पारदर्शिता और वास्तविक जरुरतमंदों तक सहायता पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।अधिकारियों को कागजी रिपोर्ट के बजाय प्रभावित गांवों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लेना चाहिए।राहत सामग्री प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर हो गई है और राहत सामग्री मिलने से तत्काल भोजन की चिंता कुछ कम हुई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित राहत, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय मानवता सबसे बड़ी पहचान है।मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचाकर न केवल जरुरतमंदों की तत्काल मदद की गई,बल्कि समाज को भी आपदा की घड़ी में एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव,पमपम यादव,रवि यादव,राजा कुमार,मनीष कुमार,आनंद कुमार इत्यादि उपस्थित थे।


Khagaria News: मीरगंज में 250







