बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना। बिहार में पंचायत उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। बिहारके अलग-अलग जिलों के 3,522 रिक्त पदों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
उपचुनाव में जिला परिषद के सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच और पंचायत समिति के सदस्य चुनने के लिए मतदाता मतदान करेंगे। बिहार में सितंबर 2021 में पंचायत चुनाव कराया गया था। इसके बाद पंचायत संदस्यों की हत्या, जिसमें खासकर कई मुखिया की हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही कई सदस्यों की सदस्यता रद्द होने और दूसरी कई वजहों से रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
पिछले महीने राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने की घोषणा की थी, जिसके बाद जिला परिषद के सात, मुखिया पद के 50, सरपंच के लिए 55, पंचायत समिति सदस्य के लिए 44, वार्ड सदस्य के लिए 556 और पंच के लिए 2,820 सीटों पर चुनाव कराए जा रहे हैं।
सबसे ज्यादा रिक्त पद सीवान में
पंचायत उपचुनाव में सबसे ज्यादा रिक्त पद सीवान जिले में हैं। सीवान में 225 पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इसके बाद गया में 205, मधुबनी -196, सारण- 164, पटना में 150, पूर्वी चंपारण- 145, दरभंगा-141 , नवादा-139, नालंदा में 136, समस्तीपुर-127, गोपालगंज-126, वैशाली- 123, मुजफ्फरपुर 112, कटिहार-112, भागलपुर-107, भोजपुर- 102 और बांका में 100 रिक्त पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। पंचायत चुनाव के तारीख का ऐलान पिछले माह 26 अप्रैल को हुआ था।
27 मई को वोटों की गिनती
पंचायत उपचुनाव के लिए जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 2 मई को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद तीन मई से 9 मई तक उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 15 मई थी, जबकि मतदान की तारीख 25 मई निर्धारित की गई थी। 27 मई को वोटों की गिनती कराई जाएगी।
वोटों की गिनती प्रखंड कार्यालय में कराई जाएगी। पंचायत चुनाव में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मतदान ईवीएम के जरिए कराया जाएगा। इसके साथ ही पूरी मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 13
Users Yesterday : 13