Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?

Author Image
Written by
Kumar Chandan

चांदन/बांका:- चांदन प्रखंड क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लाभुकों के अनुसार,पीडीएस दुकानों में पहुंच रहे गेहूं में सड़े-गले दानों के साथ मिट्टी मिली हुई है, वहीं चावल की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थिति ऐसी बताई जा रही है कि कुछ उपभोक्ता इस अनाज को जानवरों के खाने योग्य भी नहीं मान रहे हैं।वहीं, पीडीएस दुकानदार भी दबे जुबान में अपनी परेशानी बताते हुए कहते हैं कि जब गोदाम से ही इस तरह का खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है तो उनके सामने भी मजबूरी होती है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें जो खाद्यान्न प्राप्त होता है, उसी का वितरण लाभुकों के बीच करना पड़ता है।खराब खाद्यान्न को लेकर उपभोक्ताओं में भी नाराजगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए बड़ी राशि खर्च करती है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके। ऐसे में यदि गोदाम से ही सड़ा-गला और मिट्टीयुक्त अनाज पीडीएस दुकानों तक पहुंच रहा है, तो इसकी गुणवत्ता जांच की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।इस संबंध में प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीकांत रामानी से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा। उनका पक्ष सामने नहीं आ सका। हालांकि, खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर विभागीय स्तर पर जांच होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सरकार जब गरीब लोगों की मदद के लिए खाद्यान्न पर इतनी बड़ी राशि खर्च कर रही है, तो लाभुकों तक पहुंचने वाला अनाज गुणवत्तापूर्ण क्यों नहीं है? क्या गोदाम से निकलने से पहले खाद्यान्न की उचित जांच होती है? यदि जांच होती है तो सड़े-गले और मिट्टीयुक्त गेहूं पीडीएस दुकानों तक कैसे पहुंच रहा है?उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से पीडीएस दुकानों के साथ-साथ संबंधित गोदामों में उपलब्ध खाद्यान्न की नियमित एवं सघन जांच कराने की मांग की है, ताकि गरीबों के हक के खाद्यान्न की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

Advertisement Box
PANJWARA NEWS: 60 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, दो पासर भी गिरफ्तार
आज फोकस में

PANJWARA NEWS: 60 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, दो पासर भी गिरफ्तार

BANKA NEWS: अब समस्याओं को लेकर नहीं भटकेंगे लोग, तय कार्य दिवस पर कार्यालय में मिलेंगे अधिकारी
आज फोकस में

BANKA NEWS: अब समस्याओं को लेकर नहीं भटकेंगे लोग, तय कार्य दिवस पर कार्यालय में मिलेंगे अधिकारी

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर
आज फोकस में

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन

<span class=CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp