Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज

Author Image
Written by
Kumar Chandan

चांदन/बांका:- चांदन प्रखंड क्षेत्र सहित भैरोगंज बाजार स्थित शिव मंदिर में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा, आस्था एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखा। पर्व को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। शाम में महिलाएं पारंपरिक परिधान एवं सोलह श्रृंगार के साथ मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की।भैरोगंज बाजार स्थित शिव मंदिर में महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती को जल, बेलपत्र, फूल, फल, अक्षत, धूप-दीप एवं प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद हरितालिका तीज की व्रत कथा का श्रवण कर शिव-पार्वती की आराधना की गई। सामूहिक पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी तपस्या और शिव-पार्वती के पवित्र मिलन की स्मृति में हरितालिका तीज का व्रत रखने की परंपरा है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा एवं निष्ठा से करने वाली सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु तथा सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहती है।चांदन प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं बाजारों में भी महिलाओं ने अपने-अपने घरों में तीज की पूजा-अर्चना की। कई जगहों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज कथा सुनी और शिव-पार्वती की पूजा कर परिवार की खुशहाली की कामना की।महिलाओं ने सोमवार को निर्जला उपवास रखकर पूरे विधि-विधान से व्रत का पालन किया। मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद विधिवत पारण कर व्रत का समापन किया जाएगा। पर्व को लेकर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Advertisement Box
PANJWARA NEWS: 60 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, दो पासर भी गिरफ्तार
आज फोकस में

PANJWARA NEWS: 60 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, दो पासर भी गिरफ्तार

BANKA NEWS: अब समस्याओं को लेकर नहीं भटकेंगे लोग, तय कार्य दिवस पर कार्यालय में मिलेंगे अधिकारी
आज फोकस में

BANKA NEWS: अब समस्याओं को लेकर नहीं भटकेंगे लोग, तय कार्य दिवस पर कार्यालय में मिलेंगे अधिकारी

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर
आज फोकस में

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर

<span class=CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp