
रिपोर्ट:- ब्रजेश राठौर
पंजवारा/ बांका:- रविवार देर रात पंजवारा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में 60 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब तस्करी में सहयोग करने के आरोप में दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है । पंजवास थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रात्री गश्ती के दौरान किशनकोल मोड़ के समीप शक के आधार पर एक मोटर साइकिल सवार युवक को रोका गया तो तलाशी के दौरान प्लास्टिक के बड़े बोरे में रखे तीन बैलून बरामद हुए। प्रत्येक बैलून में करीब 20 लीटर शराब थी। इस तरह कुल 60 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। मौके से पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक कृष्णा कुमार पिता धनंजय साह, निवासी पेटवी, थाना मोतिया ओपी, जिला गोड्डा झारखंड का रहने वाला है। पूछताछ में कृष्णा कुमार ने पुलिस को बताया कि वह प्रेम शंकर कुमार के कहने पर शराब लेकर मोटरसाइकिल से पासर के रूप में आगे चल रहा था।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए शराब के साथ पकड़े गए युवक के लगातार संपर्क में रहने वाले मोटरसाइकिल संख्या BR51M 3828 पर सवार थे। मौके पर बाराहाट थाना क्षेत्र के धनुकाटांड़ निवासी प्रेम शंकर कुमार पिता रंजीत चौहान, निवासी तथा धोरैया थाना क्षेत्र के तेलौंधा गांव निवासी राजा बाबू , पिता कैलाश चौहान, को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।


PANJWARA NEWS: 60 लीटर महुआ









