Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Liquor Ban In Bihar: ट्रक से 600 कार्टून विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना: Liquor Ban In Bihar: बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर गोढिया के पास पटना उत्पाद विभाग और वैशाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। साथ ही टीम ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।‌‌ जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि शराब को राजस्थान से दरभंगा ले जाया जा रहा था। तभी जांच के दौरान पुलिस ने दस चक्का ट्रक को पकड़ा।‌‌

ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद

ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के ऊपर सेनेटरी पैड और पानी का बोतल लदा हुआ था। जबकि उसके नीचे विदेश शराब छुपाकर रखा गया था। जिसे भगवानपुर थाना की पुलिस ने जब्त कर लिया और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक का नाम दाना राम है, जो राजस्थान के बाड़मेड़ जिले का रहनेवाला है। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि शराब की खेप को दरभंगा तक पहुंचाने के लिए 25 हजार रुपया दिया गया था। पुलिस गिरफ्तार चालक से शराब कारोबारियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

बताया गया कि जिला पुलिस की ओर से स्पेशल टीम को पूछताछ के लिए भगवानपुर थाना भेजा गया है। पुलिस पूछताछ कर इससे जुड़े तार खंगालने में जुट गई है। वहीं भगवानपुर थाना अध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि सेनेटरी नैपकिन के कुछ पैकेट थे। जिस को भ्रमित करने के लिए यूज किया गया होगा। लेकिन ज्यादातर पानी के छोटे पीने वाले बोतल के आड़ में शराब ले जाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पकड़ा गया है।‌‌ पुलिस पकड़े गए ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही ज्यादा कुछ बताया जा सकेगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082090
Users Today : 23
Users Yesterday : 62