Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar News: मोतिहारी की किशोरी को पुलिस ने पूर्णिया रेडलाइट से किया बरामद

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के पीपरा थानाक्षेत्र से अपह्रत किशोरी को मोतिहारी पुलिस की विशेष टीम ने पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र शरीफगंज स्थित रेड लाइट एरिया से मुक्त करा लिया है।

इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है,जिनकी निशानदेही पर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है।इस संदर्भ में एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर माह में पीपरा थाना में एक किशोरी के अपहरण किये जाने की प्राथमिकी उसके पिता ने अज्ञात पर दर्ज कराई थी।जिसकी बरामदगी के लिए चकिया डीएसपी सत्येंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी।

टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए किशोरी को पूर्णिया पुलिस के सहयोग से रेड लाइट एरिया से बरामद करते हुए इस मामले में तीन महिला सोफिया परवीन उर्फ मधु,कब्रिस्तान टोला थाना सदर जिला पूर्णिया,निकहत बेगम, ग्राम सरीफगंज थाना रौटा जिला पूर्णिया सीमा खातून उर्फ रूबी खातून ग्राम बहादुरगंज समसेर थाना बहादुरगंज जिला पूर्णिया गिरफ्तार किया है,जिनके पास चार सेलफोन बरामद किया गया है,जिसका कॉल डिटेल्स निकाल कर इस मामले अन्य संलिप्त की खोज की जा रही है।

उन्होने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बरामद किशोरी को पीपरा के ही एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसे घर से भगाकर चकिया में अपने मित्र को ले जाकर बेच दिया,फिर चकिया में खरीदनेवाले युवक ने लड़की को पूर्णिया में ले जाकर देह व्यापार करने वाले गिरोह के हाथों रेड लाइट एरिया में बेच दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम चकिया व पीपरा के दोनों युवकों की खोज कर रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62