Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: अमरपुर में 165 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
बांका। बिहार।
जिलांतर्गत अमरपुर रेफरल अस्पताल में विगत 12 जुलाई से आशा समर्थकों के द्वारा जारी हड़ताल का असर प्रत्येक माह के नौ तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान शिविर में देखने को मिली। शिविर में आशा समर्थकों की प्रयास से प्रतिमाह 500 से ज्यादा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता था,

लेकिन हड़ताल की वजह से गुरूवार को आयोजित शिविर में मात्र 165 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 55 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग दावा करती है कि आशा समर्थकों के बिना भी स्वास्थ्य सेवा सुचारु रूप से चल सकती है। आशा समर्थकों की हड़ताल ने सारे दावों की पोल खोल दिया है।

प्रसव मामले में रेफरल अस्पताल जिले के अंदर प्रथम स्थान पर थी। विगत एक माह से जारी आशा की हड़ताल ने प्रसव संख्या को कम कर दिया है। गुरूवार को आयोजित शिविर में रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रायबहादुर, डॉक्टर दीप्ति सिन्हा, डॉक्टर सुधा कुमारी, डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर अपूर्व कुमार, बीसीएम सोनम भारती, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, अस्पताल प्रबंधक ऋषि कुमार, अभिषेक कुमार घोष, रविन्द्र सिंह समेत अस्पताल में पदस्थापित सभी एनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082096
Users Today : 29
Users Yesterday : 62