बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News: भागलपुर। बिहार। झपटमारी की वारदातों को रोकने के लिए हमेशा ही पुलिस प्रयास करती है। बहुत हद तक पुलिस झपटमारी की वारदातों को रोकने में सफल भी हुई है। लेकिन जब तक आम जनता जागरूक नहीं होगी तब तक झपटमारी की वारदातों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लगाया जा सकता। झपटमारी की वारदात में काफी बढ़ोतरी हो जाती है, यह समस्या केवल भागलपुर व बांका की समस्या नहीं है बल्कि पूरे बिहार की समस्या है।
उक्त बातें सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत कजरैली थानाध्यक्ष नवनीश कुमार ने अपने कार्यालय वेशम में कहीं। उन्होंने कहा कि झपटमारी के कारण बढ़ती आबादी और बेरोजगारी है लेकिन सभी वारदातों में यही कारण हो ऐसा नहीं है। कई वारदातों में अच्छे घरों के लड़के भी झपटमारी करते पाए गए हैं। वह अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं।
उन्होंने कहा की कुछ घटनाएं ऐसी भी सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने महिला एवं बुजुर्ग व्यक्तियों तक को नहीं बख्शा है, यह संवेदनहीनता के पतन की पराकाष्ठा है। झपटमारी की वारदातों को रोकने के लिए आम व्यक्ति हमेशा सतर्क रहें और पैनी निगाह से शक की निगाह से देखें।
सुबह की सैर पर या दफ्तर जाते या लौटते समय मोबाइल को कसकर पकड़े। ऑटो- रिक्शा- ई- रिक्शा ग्रामीण सेवा में बैठते समय फोन और अपने गले की चैन का ध्यान रखें। अगर किसी के साथ झपटमारी होती है और आप बदमाश को पकड़ सकते हैं तो उसे पकड़ने का प्रयास जरूर करें।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 10
Users Yesterday : 27