*शिवहर में एसपी के रूप में दे चुके हैं सेवाएं, अब खगड़िया की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की होगी जिम्मेदारी*
खगड़िया। जिले को नया पुलिस कप्तान मिल गया है। वर्ष 2021 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। शिवहर में एसपी की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उन्हें खगड़िया जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस प्रशासन की कमान सौंपी गई है।
शैलेंद्र सिंह के नए एसपी बनाए जाने की खबर के बाद जिले के पुलिस महकमे में नए नेतृत्व को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खगड़िया जैसे महत्वपूर्ण जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, पुलिसिंग को मजबूत बनाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनके सामने प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी।








