*सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने किया घाट का निरीक्षण*
खगड़िया/परबत्ता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को खगड़िया के एसडीएम विक्रम वीरकर एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने परबत्ता प्रखंड क्षेत्र स्थित अगुवानी गंगा घाट पहुंचकर छठ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिले और अनुमंडल के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने गंगा घाट की स्थिति का जायजा लिया तथा छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालुओं अगुवानी गंगा घाट पर अर्घ्य देने वाले हैं। ऐसे में घाट पर सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाएं प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण चुनौती होती हैं।
मौके पर गोगरी एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ चंदन कुमार, परबत्ता बीडीओ संतोष पंडित और निगम हरिनाथ राम सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों की मौजूदगी में घाट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
छठ पर्व को सुखद एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम एवं एसपी के संयुक्त निरीक्षण से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन महापर्व को लेकर किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं बरतना चाहता।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।


परबत्ता छठ पर्व को लेकर









