हजारीबाग निवासी सुधांशु कुमार की चांदन में हुई मौत, कांवर यात्रा के दौरान आया सीने में दर्द
चांदन (बांका)। सावन माह की पवित्र कांवर यात्रा के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जल चढ़ाने जा रहे एक कांवरिया की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार को इनारावरण के समीप घटी जब कांवरिया दल कच्ची कांवरिया पथ से सुल्तानगंज से देवघर की ओर बढ़ रहा था।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुधांशु कुमार, पिता पंकज महतो, अमृतपुर नगर, जिला हजारीबाग निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कांवरिया दल जैसे ही इनारावरण के पास पहुंचा, सुधांशु कुमार ने अचानक रुक कर अपने साथियों को बताया कि उन्हें सीने में तेज दर्द हो रहा है। इस दौरान उनके साथ चल रही बड़ी बेटी ने उन्हें अस्थायी मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार दिलाया और तत्परता से चांदन अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
चांदन अस्पताल में डॉक्टर प्रीति कुमारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत को अपनी आंखों के सामने देखने वाली बेटी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलते ही चांदन थाना के पु.अ.नि. सुनील कुमार अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को परिजनों के साथ हजारीबाग स्थित आवास भेज दिया। वहीं इस दुखद घटना से कांवरिया पथ पर शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com






Users Today : 13
Users Yesterday : 62