ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान के बाद मचा कोहराम

दैनिक बिहार पत्रिका,संवाददाता
बांका: बांका–जसीडीह रेलखंड पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। चांदन थाना पुलिस ने पोल संख्या 17/2–17/3 के बीच रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव बरामद किया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान जमुई जिले के चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाढ़ी गांव निवासी सुकदेव यादव के पुत्र मंटू कुमार के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रवि कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ पु.अ.नि राहुल कुमार और स.अ.नि चन्द्रधारी झा भी मौजूद थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

घटना की सूचना पर सिलजोरी पंचायत के पारही गांव निवासी मृतक के मौसेरे भाई शंभू यादव मौके पर पहुंचे, जिनकी पहचान के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद मृतक के पिता और भाई की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेज दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंटू कुमार मूक-बधिर थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वे बांका–जसीडीह स्पेशल मेमू ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवेदन प्राप्त होने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078074
Users Today : 5
Users Yesterday : 64