Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी जाएंगे रीवा, कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

PM Modi on Panchayati Raj Day

बिहार पत्रिका डिजिटल, PM Modi on Panchayati Raj Day : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर आज सोमवार, 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी लगभग 19 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान रेलवे की कई परियोजनाओं का भी स्वागत करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा, पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश की धरती रीवा पर पहुंचेंगे। 4 लाख 11 हज़ार गरीब भाई-बहनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने घरों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम होगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 7,853 करोड़ रुपए की लागत से 5 परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। 2,300 करोड़ की विभिन्न रेल योजनाएं भी देश को समर्पित की जाएंगी।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62