Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Regional Marwari Conference: बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन गर्मी से निजात को लेकर स्थायी और अस्थायी प्याऊ लगाएगी

बिहार पत्रिका डिजिटल,अररिया (बिहार)। Bihar Regional Marwari Conference: समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से बढ़ती गर्मी के मद्देनजर आगामी मई माह तक अपनी सभी शाखाओं में स्थायी और अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था करेगी। साथ हीं पर्यावरण के दृष्टिकोण से जून माह तक सभी शाखा के द्वारा पांच पांच फलदार वृक्ष लगाए जायेंगे। यह जानकारी बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्णिया प्रमंडलीय मंत्री अजातशत्रु अग्रवाल और शिक्षा सेमिनार के प्रदेश मंत्री इंजिनियर आयुष अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि यह घोषणा सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रादेशिक अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल ने 23 अप्रैल को पटना में आयोजित प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में की। उन्होंने कहा की आगामी जुलाई माह में सभी 7 क्षेत्रीय इकाइयों में प्रतिभा सम्मान तथा समाज रत्न समारोह आयोजित करने के बाद 15 अगस्त को सभी शाखा में शाखा अध्यक्ष के द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा और शाखा स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पटना में आयोजित सम्मेलन की बैठक में भाग लेने के उपरांत फारबिसगंज पहुंचे अजातशत्रु अग्रवाल और ई.आयुष अग्रवाल ने बताया की बिहार में चल रही जातीय जनगणना में मारवाड़ी समाज की पहचान विलुप्त होने के संभावित आशंका पर ध्यान आकृष्ट कराया गया।

फारबिसगंज शाखा के अध्यक्ष बछराज राखेचा और प्रवक्ता बिनोद सरावगी ने कहा कि बैठक में समाजसेवा क्षेत्र में जो भी निर्णय लिए गए हैं, उसके संदर्भ में जो भी निर्देश मिलेंगे, उसका अनुपालन किया जाएगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62