बिहार पत्रिका डिजिटल,पसराहा(खगड़िया) Murder accused arrested: झाड़-फूंक के बहाने बुलाकर पसराहा थाना अंतर्गत झंझरा पेट्रोल पंप के समीप मौत के घाट उतार दिए गए प्रमोद मलिक के हत्यारोपियों की पसराहा थाना पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। बीते दिनों प्रमोद हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक और नामजद आरोपी पीपरपांती निवासी वकील मलिक के पुत्र फुसो मलिक को गुप्त सूचना के आधार पर खरौवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि मानसी थाना अंतर्गत भरकुंडा निवासी भजन मलिक के पुत्र प्रमोद मलिक की हत्या बीते 11दिसम्बर 22की शाम गोली मारकर कर दी गई थी। प्रमोद अपनी पत्नी मुशहरी देवी के साथ झंझरा स्थित अपना ससुराल आया था। इस मामले में प्रमोद मलिक की पत्नी मुसहरी देवी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में फुसो मलिक भी नामित है।
सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर लाव लश्कर के साथ खरौवा पहुंचे पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने फुसो मलिक को गिरफ्तार किया कर लिया। पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 16
Users Yesterday : 62