Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Priyanka Gandhi Meet Wrestlers, कहा-जो FIR दर्ज कराई गई, उसमें क्या है किसी को कुछ नहीं पता

Priyanka Gandhi Meet Wrestlers

बिहार पत्रिका डिजिटल Priyanka Gandhi Meet Wrestlers : WFI अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को इस प्रदर्शन का 7वां दिन है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी सुबह 7.45 बजे जंतर-मंतर पहुंचीं। कहा- अब तक FIR की कॉपी नहीं मिली है। सवाल है सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही।

उन्होंने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से बात की। वे करीब एक घंटे धरना स्थल पर रहीं। 50 मिनट तक बातचीत करती रहीं। विनेश और साक्षी बातचीत करते हुए भावुक हो गईं। प्रियंका ने विनेश के सिर पर हाथ रखकर दिलासा दिलाया।

इससे पहले शुक्रवार देर रात बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पहली- दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग रेसलर से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य 6 महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुई है।

प्रियंका ने कहा- बृजभूषण से इस्तीफा ले सरकार

पहलवानों से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, ‘जो FIR दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं। गर्व महसूस करते हैं। आज ये सड़क पर बैठे हैं। इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं और मैं यह नहीं समझ पा रही हूं कि सरकार बृजभूषण को क्यों बचा रही है। ब्रजभूषण पर इतने गंभीर आरोप हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार उसे पद से हटाए। उससे इस्तीफा लेना चाहिए।’

प्रियंका ने कहा, ‘मुझे पीएम से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि अगर उन्हें पहलवानों की चिंता है, तो उन्होंने अभी तक उनसे बात क्यों नहीं की। जब मेडल जीतकर आते हैं तो उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन अब तक उनसे बातचीत नहीं की। देश खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। मुझे गर्व है कि पहलवान ऐसी चीज के लिए खड़े हैं और आवाज उठा रहे हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62