Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

सासाराम हिंसा मामले में भाजपा के पूर्व विधायक गिरफ्तार, 3 नेता पहले कर चुके हैं सरेंंडर

Former BJP MLA Arrested

बिहार पत्रिका डिजिटल, Former BJP MLA Arrested : सासाराम हिंसा मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने जवाहर प्रसाद को उनके घर लष्करीगंज से गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है।

जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे। बीते चुनाव में सासाराम विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में चले जाने के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी से उनकी एक बार फिर सशक्त दावेदारी मानी जा रही है। रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। रामनवमी जुलूस के बाद हुई हिंसा और पत्थरबाजी मामले में बीजेपी के 3 नेताओं ने शिवसागर थाने में सरेंडर किया था। 3 सरेंडर करने वालों में डॉ शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और रॉबिन केसरी शामिल हैं।

शिवनाथ चौधरी और सोनू सिन्हा, सासाराम नगर बीजेपी के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। रॉबिन केसरी भी नगर बीजेपी में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं। डॉ शिवनाथ चौधरी श्री राम जन्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष हैं। सोनू सिन्हा महामंत्री के पद पर हैं जबकि रॉबिन केसरी भी कमेटी के सदस्य हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62