Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

दिल्ली पुलिस काे बड़ी कामयाबी, 85 करोड़ की ड्रग्स समेत 6 लोग किए गिरफ्तार

85 Crore Drugs In Delhi

बिहार पत्रिका डिजिटल, 85 Crore Drugs In Delhi : दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने दो अलग-अलग अभियानों में एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 85 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले लखपत सिंह (43), सुरेश (24) और प्रकाश पुरी (39) के अलावा उत्तराखंड के दाल चंद (36), असम की रहने वाली तस्लीमा बेगम (38) और दिल्ली के रहने वाले रवि प्रकाश (34) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 101.62 किलोग्राम अफीम और दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 85 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के पास से हवाला के 7.50 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 23 अप्रैल को चलाए गए पहले अभियान में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि लखपत और सुरेश दाल चंद के एक जानकार को अफीम की आपूर्ति करने के लिए अपने ट्रक में सुबह 10 बजे के आसपास संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर जाएंगे।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के विशेष आयुक्त एच जी एस धालीवाल ने कहा, ‘‘छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखपत के कब्जे से कुल 5.31 किलो अफीम बरामद की गई और 96.31 किलो अफीम, जिसे नारियलों से भरी 682 बोरियों के बीच छुपाकर रखा गया था, उसे ट्रक से बरामद किया गया।” पुलिस ने कहा कि आरोपियों के बयानों के आधार पर एक टीम उत्तराखंड के किच्छा गई और गिरोह के प्रमुख सदस्य दाल चंद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में गिरोह के एक अन्य सदस्य पुरी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया गया और उसके घर से 7.5 लाख रुपये जब्त किए गए।

एच जी एस धालीवाल ने कहा, ‘‘लखपत ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच-छह साल से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। बरामद की गयी अफीम को उसने दाल चंद के निर्देश पर झारखंड के आपूर्तिकर्ता से खरीदा था।” उसने बताया कि चंद ने उन्हें झारखंड के विभिन्न स्थानों से खेप प्राप्त करने का निर्देश दिया। वह अफीम को नारियल की बोरियों के बीच छुपा कर रखता था। ”

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62