PM Kisan Scheme के तहत इस बार खातें 2 हजार की बजाए आएंगे 4 हजार रुपए, जानिए कैसे लें योजना का लाभ

PM Kisan Scheme

PM Kisan Scheme में अनियमितता होने से 1.86 अपात्र किसानों को स्कीम से बहार कर दिया गया है। अभी ये संख्या बढ़ने की काफी उम्मीद जताई जा रही है।

मोदी सरकार की तरफ से किसानों को काफी सारी स्कीम से सुविधाएं दी जाती है। जिसमें पीएम किसान स्कीम (PM Kisan Scheme) मुख्य रुप से है। हाल ही में सरकार के द्वारा किसानों के लिए नया अपडेट जारी किया गया है जिसके बाद किसान खुशी से उछल रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस बर किसानों को दोगुना लाभ मिलने जा रहा है। पहले सरकार के द्वारा किसानों के खाते में 2,000 रुपये आते थे, लेकिन अब आपको पूरे 4,000 रुपये मिलेंगे। जीं हां अगर आप किसान हैं तो आपको दोगुना लाभ मिलेगा।

प्रधान मंत्री किसान स्कीम के तहत सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। देश के किसानों की इनकम को दोगुना करने के लिए सरकार की तरफ से यह पैसा ट्रांसफर किया जाता है।

किसानों को 13 वीं किस्त का भी मिलेगा पैसा

बता दें कि कई किसान अपने वेरिफिकेशन के प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाएं थे, जिस कारण से उन किसानों को 13वीं किस्त का पैसा नहीं मिला था, लेकिन अब काफी संख्या में किसानों ने अपना वेरिफिकेशन करा लिया है।

तो ऐसे में अब 14 वीं किस्त पर सरकार किसानों को 2 हजार रुपये की जगह 4 हजार रुपये ट्रांसफर करेगीइसमें जिन कसानों को 13 वीं किस्त का पैसा नहीं मिला था। उन किसानों को भी 13 किस्त का पैसा मिलेगा।

13 किस्तों का पैसा किया जा चुका है ट्रांसफर

आपको बता दें अब तक मोदी सरकार के द्वारा किसानों के खाते में 13 किस्ते ट्रांसफर की जा चुकी है। फिलहाल के लिए किसान अब 14 किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि जिन किसानों को 13 वीं किस्त का पैसा अभी तक नहीं मिला है उन लोगों को 13वीं और 14वीं किस्त का पैसा एक साथ मिलेगा।

जानें खाते में कब आएगा 14वीं किस्त का पैसा

PM Kisan Scheme की 14वीं किस्त को अप्रैल से जुलाई के बीच में जारी किया जना है बीते साल इसी समय मिलने वाली 11वीं किस्त को 31 मई 2022 को ट्रांसफर किया गया था। लेकिन इस बार 14वीं किस्त के खाते में जल्द आने की संभावना है।

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

बता दें PM Kisan Scheme में अनियमितता होने से 1.86 अपात्र किसानों को स्कीम से बहार कर दिया गया है। अभी ये संख्या बढ़ने की काफी उम्मीद जताई जा रही है। क्यों कि सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम ई-केवाईसी और भूमि रिकॉर्ड के सत्यापन को करना अनिवार्य कर दिया है।

पीएम किसान योजना से जुडी शिकायत को यहां करे दर्ज

बता दें अगर आपके खाते में अभी तक 13 किस्त का पैसा नहीं पहुंचा है तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल भी कर सकते हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078264
Users Today : 22
Users Yesterday : 22