Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

नालंदा : शादी के बाद घर लौट रहे दुल्हा-दुल्हन की सड़क हादसे में मौत

Nalanda Breaking News

बिहार पत्रिका डिजिटल, Nalanda Breaking News : नालंदा में शादी के बाद घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गिरियक थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में हुआ। दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है।

शादी शुक्रवार की रात हुई और शनिवार को विदाई के बाद दुल्हन पति के साथ ससुराल जा रही थी। बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुल्हन गिरियक थाना क्षेत्र के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की बेटी पुष्पा कुमारी (20) है। वहीं, दूल्हा नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के महाराणा गांव के रहने वाले तुला चौधरी के बेटे श्याम कुमार (27) है। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया है। वहीं दूल्हे का बहनोई गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में चल रहा है।

शादी वाले घर में खुशियां कुछ घंटों में ही मातम में बदल गई। एक साथ दो घरों में कोहराम मच गया। गिरियक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शुक्रवार की रात नवादा से बारात चलकर नालंदा पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच हसनपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही अवैध बालू लोड ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर पुष्पा और श्याम की मौत हो गई।

सड़क से गुजर रहे लोगों ने कार में सटे शादी के पंपलेट से दूल्हा दुल्हन की पहचान की। इसके बाद दोनों के परिवार को घटना की सूचना दी गई। पुष्पा कुमारी 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वहीं, श्याम कुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा था। श्याम कुमार घर पर ही रह कर बच्चों को ट्यूशन और कोचिंग पढ़ाते थे।

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62