Bihar Train Cancel List : रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु लखनऊ मंडल के गोरखपुर कैण्ट स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु दिये गये ब्लाक की अवधि बढ़ाये जाने के कारण कई गाड़ियों को रद्द किया गया है। छपरा से चलने वाली कई गाड़ियों को भी रद्द किया गया है।
प्रथम दौर के यातायात ब्लॉक अवधि में कार्य पूरा नही होने से ब्लॉक अवधि को बढ़ाया गया है। यह जानकरी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। यातायात ब्लॉक अवधि खत्म होने के बर्फ सभी ट्रेन अपने नियत समय और मार्ग से संचालित होने लगेंगी।
ये ट्रेनें हुई रद्द
– गोरखपुर एवं छपरा से 06 से 09 मई, 2023 तक चलने वाली 05156/05155 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी रद्द रहेगी।
– वाराणसी सिटी 07 से 09 मई, 2023 तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– गोरखपुर से 08 एवं 09 मई, 2023 को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– वाराणसी सिटी से 07 एवं 08 मई, 2023 को चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– गोरखपुर से 07 से 09 मई,2023 तक चलने वाली 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
– प्रयागराज रामबाग एवं मुजफ्फरपुर से 08 मई,2023 को चलने वाली 12538/12537 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com






Users Today : 21
Users Yesterday : 62