बिहार पत्रिका डिजिटल, YouTuber Manish Kashyap News : तमिलनाडु की जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को एक और झटका लगा है। उसे अगले 11 महीने तक लगातार तमिलनाडु की जेल में ही रहना होगा, क्योंकि मनीष कश्यप पर तमिलनाडु सरकार के लगाए गए नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) पर वहां के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि ने अपनी मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के फैसले को सही बताते हुए राज्यपाल ने भी अपनी मुहर लगा दी है।
इस संबंध में 6 मई को ही राज्यपाल की तरफ से दिए गए आदेश के आधार पर एक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार NSA लगाने का यह फैसला पूरे 12 महीने तक के लिए लागू रहेगा। इस कारण अगले 11 महीने मनीष कश्यप को तमिलनाडु की जेल में ही रहना होगा।
5 अप्रैल को वहां की राज्य सरकार ने मनीष के ऊपर NSA लगाया था। तब से लेकर अब तक में करीब एक महीने का वक्त मनीष कश्यप का जेल में गुजर चुका है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 1
Users Yesterday : 33