बिहार पत्रिका डिजिटल, Nalanda Breaking News : हेलमेट नहीं पहनने पर बिहार पुलिस के ASI ने पीछा कर 23 साल के युवक सुधीर को गोली मारी थी। 45 दिनों तक जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे सुधीर की आज सुबह 4 बजे पटना में मौत हो गई। सुधीर की आज ही पहली मैरिज एनिवर्सरी थी।
सुधीर का पहले नालंदा जिले के हिलसा में इलाज चल रहा था। 18 अप्रैल को हिलसा के प्राइवेट अस्पताल से पटना के IGIMS लाया गया था। फिर भी हालत में सुधार नहीं हुआ। 30 अप्रैल को परिजन उसे IGIMS से पटना के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। परिवार ने अपने बेटे को बचाने के लिए 20 लाख रुपए तक खर्च किए। इसके बाद भी सुधीर की जान नहीं बच सकी। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था।
गोली मारने वाले ASI का नाम मुमताज अहमद है। पुलिस ने ASI को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, जहानाबाद के ओकरी गांव के अनंतपुर गांव के पास पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। वहीं से सुधीर गुजर रहा था, जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वह डर गया। उसके पास हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। तभी ओकरी थाने में तैनात एएसआई मुमताज अहमद ने पीछा कर उसे गोली मार दी थी।
युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह स्नातक पार्ट 2 में पढ़ाई कर रहा था। सुधीर की पिछले साल ही शादी हुई थी। दहेज में उसे ग्लैमर बाइक मिली थी। सुधीर की मां ने छठ पूजा की थी। इस दौरान वह फल लाने बाजार गया था। उसी दौरान यह घटना हुई।
पटना में सुधीर के रिश्तेदार पिंटू कुमार ने कहा कि एक साल पहले आज के दिन सुधीर की शादी हुई थी। पिछले साल हम लोग उसके साथ डांस कर रहे थे। आज अर्थी लेकर गांव जा रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। सुधीर की 3 बहनें हैं, सबकी शादी करनी है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाए। हमें अगर न्याय नहीं मिला तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 21
Users Yesterday : 22