Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News:09 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

बिहार पत्रिका Bihar Breaking News: मृत्युंजय कुमार


वैशाली (हाजीपुर):
नौ सितंबर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-सचिव, वैशाली जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री देवेश कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई जिसमें नीलाम पत्र वाद सहित अन्य सभी संबंधित मामलों की सूची अविलंब प्राधिकार को भेजने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया गया।

सचिव ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी लोक अदालत को गंभीरता से लें ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके। उनके द्वारा प्रत्येक विभाग से कम से कम 200 मामलों की सूची भेजने की बात कही गई और राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आ रही है तो बता दिया जाए।

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली हाजीपुर के तत्वावधान में दिनांक 9 सितंबर 2023 को सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ब्यवहार न्यायालय परिसर हाजीपुर में किया जाना है जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के द्वारा बताया गया कि अपराधिक मामले,दीवानी मामले,दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू अधिग्रहण, राजस्व,बिजली,पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित,एन आई एक्ट 138 के अंतर्गत दर्ज केस,बैंक ऋण, कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में दिनांक 9.9.2023 को सुलझ- समझौते के आधार पर बिना खर्च बिल्कुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी पक्षकार द्वारा यदि न्यायालय में शुल्क भुगतान किया गया है तो न्याय शुल्क को वापस कर दिया जाएगा।

बैठक में सचिव श्री देवेश कुमार के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नोडल अधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,श्रम अधीक्षक,कार्यपालक अभियंता विद्युत, वन प्रमंडल पदाधिकारी, माप तौल पदाधिकारी,कारखाना पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी, टीडीएम बीएसएनल,जिला परिवहन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082082
Users Today : 15
Users Yesterday : 62