बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
भागलपुर। बिहार। सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने पार्ट- टू कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा विभाग ने दावा किया है कि एक-दो सप्ताह के अंदर साइंस व आर्ट्स संकाय का भी रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ० आनंद कुमार झा ने बताया कि पार्ट- टू परीक्षा का कॉपी मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो गया है।
कम छात्र वाले संकाय का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। जल्द ही साइंस संकाय का रिजल्ट भी जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आर्ट्स के रिजल्ट निकलने में लगभग 10 दिनों का समय लग सकता है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी रिजल्ट निकलने के बाद पार्ट- थ्री की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी जायेगी। इसको लेकर छात्र- छात्राएं तैयार रहें। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक पार्ट- थ्री परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी हो सकती है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 7
Users Yesterday : 55