Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Life Insurance Corporation of India : एलआईसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7.34 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा मार्केट कैप

Life Insurance Corporation of India , दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल। शेयर बाजार में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में आई तेजी की वजह से एलआईसी देश की आठवीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है। जी हां, भारतीय जीवन बीमा निगम का शेयर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाइफ-टाइम हाई के रिकॉर्ड स्‍तर 1,178.60 पर पहुंच गया। इसके साथ ही एलआईसी का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 7.34 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

शानदार प्रदर्शन के कारण साल की शुरुआत से अब तक इस स्टॉक ने 38.61% का दिया रिटर्न 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर एलआईसी का शेयर भाव कारोबार के दौरान 1,178.60 रुपये के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले कंपनी का शेयर 9 फरवरी, 2024 को 1175 रुपये प्रति शेयर के ऑल-टाइम हाई पर था। इस शानदार प्रदर्शन के कारण इस साल की शुरुआत से अब तक इस स्टॉक ने 38.61 फीसदी का रिटर्न दिया है। ये आंकड़ा बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी से बहुत अधिक है, जिन्होंने क्रमशः 11.24 फीसदी और 12.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।

एलआईसी देश की 8वीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी

शेयर बाजार में एलआई के शेयर में आई तेजी की वजह से एलआईसी देश की आठवीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है। इसके साथ ही सरकार द्वारा सूचीबद्ध पीएसयू कंपनियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद दूसरे स्थान पर है। फिलहाल बीएसई सेंसेक्‍स पर एलआईसी का शेयर 30.55 अंक यानी 2.63 फीसदी की तेजी के साथ 1,191.05 पर ट्रेंड कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि चालू वित्त 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में एलआईसी का शुद्ध लाभ 9,544 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 683 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ था।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082086
Users Today : 19
Users Yesterday : 62