Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Breaking News: मोतिहारी में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस

चालक की सुझबुझ टला बड़ा हादसा

Breaking News: पूर्वी चंपारण।बापूधाम मोतिहारी स्टेशन से सटे चैलाहाँ हाल्ट स्टेशन के समीप मंगलवार की देर रात बड़ा रेल हादसा होने से बाल बाल बची है।दरअसल आनंद बिहार से मोतिहारी आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रैक पर कुछ असमाजिक तत्वो ने सीमेन्ट से बनी कुर्सी रख दिया था।जिससे ट्रेन 14010 डाउन चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस टकरा गई।

हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई।उल्लेखनीय है,कि बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के बाद चैलाहां हाल्ट पर सांसद निधि से यात्रियों के बैठने के लिए सिमेंटेड बेंच बनवाया गया है। जिसे देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और उसी क्षतिग्रस्त सिमेंटेड हिस्से को डाउन ट्रैक पर लाकर रख दिया।

जिससे आनंद विहार से लौट रही सत्याग्रह एक्सप्रेस टकरा गई। हालांकि चालक ने सुझबुझ दिखाते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।जिससे इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।आनन फानन में ट्रैक से सीमेंटेड पोल को हटाया गया। वही घटना को लेकर बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट कमांडर चंदन पासवान ने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।जल्द ही इस मामले में असामाजिक तत्वों की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082076
Users Today : 9
Users Yesterday : 62