कलश यात्रा और भक्ति की गूंज के साथ झखरा में नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ का भव्य शुभारंभ

शंभूगंज में श्रद्धा और संस्कृति का संगम, 551 कन्याओं ने लिया कलश यात्रा में भाग

शंभूगंज/बांका। शंभूगंज प्रखंड के झखरा पंचायत में शुक्रवार से नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत एक दिन पूर्व गुरुवार को निकाली गई विशाल कलश शोभा यात्रा से हुई, जिसमें 551 महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं।

कलश यात्रा के लिए ग्रामीणों ने अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल लाकर उसे शंभूगंज बाजार स्थित सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विधिविधानपूर्वक कलश में भरा। इसके पश्चात जयकारों और भक्ति गीतों के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान की। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

यात्रा में डीजे की धुन पर थिरकते युवा, बच्चों की टोलियां, तथा शिव-पार्वती और सीता-राम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा ने संपूर्ण बाजार का भ्रमण करते हुए लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय की।

यज्ञ स्थल पर पंडित ओमप्रकाश महाराज एवं आचार्य मंडली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों की स्थापना की गई। काशी एवं बौसी गुरुधाम के विद्वान पंडितों ने यज्ञ मंडप पर हवनकुंड में अग्नि प्रज्ज्वलन कर धार्मिक कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

रात्रि में कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

इस आयोजन में समिति अध्यक्ष संजीव झा, सचिव अनिल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता निक्कू सिंह, अनंत कुमार, चुन्नू सिंह समेत पूरे ग्रामवासियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यज्ञ का समापन 10 मई को होगा।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081038
Users Today : 7
Users Yesterday : 34