सहरसा में कब्रिस्तान विवाद पर शांति समिति की बैठक, भाईचारे बनाए रखने का लिया संकल्प

प्रशासन ने विशेष जांच टीम बनाने की घोषणा, अफवाहों से बचने की अपील

सहरसा (बिहार)। बलवाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजूचक कब्रिस्तान के पास गुरुवार को दो समुदायों के बीच शव दफनाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को बलवाहाट थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) आलोक राय ने की, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मुकेश कुमार ठाकुर, अंचलाधिकारी शुभम वर्मा, पुलिस निरीक्षक मोहम्मद सुजाउद्दीन, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और दोनों समुदायों के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ आलोक राय ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दोनों पक्षों से संयम और समझदारी से काम लेने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और समस्या होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने बताया कि अंचल प्रशासन द्वारा एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने भी लोगों से अपील की कि छोटे-छोटे विवाद आपसी संवाद और समझदारी से सुलझाए जाएं, ताकि क्षेत्र में शांति का माहौल कायम रहे। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका, सहरसा

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081032
Users Today : 1
Users Yesterday : 34