Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: पढ़ने-लिखने और गणित में कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस, स्कूलों में चलेगा 120 घंटे का अभियान

Author Image
Written by
Kumar Chandan

कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों का आकलन कर क्षमता के आधार पर बनेंगे समूह; प्रतिदिन एक घंटा भाषा और एक घंटा गणित की पढ़ाई, DIET बांका में मास्टर प्रशिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू

बांका:- सरकारी विद्यालयों में कक्षा चार से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों की बुनियादी पढ़ाई और गणित की समझ को मजबूत करने के लिए अब उनकी कक्षा के बजाय वास्तविक सीखने के स्तर के आधार पर विशेष शिक्षण कराया जाएगा। इसके लिए जिले में टीचिंग ऐट द राइट लेवल (TaRL) आधारित अभियान शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। विद्यालयों में यह विशेष कार्यक्रम 12 सप्ताह यानी 60 कार्य दिवस अथवा कुल 120 घंटे तक संचालित किया जाना है। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार के आदेश के आलोक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड से चयनित चार-चार प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों का गैर-आवासीय प्रशिक्षण डायट, बांका में शुरू किया गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा मो. फारूक रहमान, डायट बांका के प्राचार्य अभय कुमार सिंह और जिला गुणवत्ता शिक्षा प्रभारी मनोहर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement Box

पहले आकलन, फिर क्षमता के अनुसार समूह

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. फारूक रहमान ने बताया कि कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का ASER टूल्स के माध्यम से आकलन किया जाएगा। आकलन में सामने आए बच्चों के सीखने के स्तर के आधार पर अलग-अलग समूह तैयार किए जाएंगे। इसके बाद प्रतिदिन एक घंटे भाषा और एक घंटे गणित का विशेष शिक्षण कराने पर जोर रहेगा। डायट प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं जिला गुणवत्ता शिक्षा प्रभारी मनोहर सिंह ने कार्यक्रम के प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार के साथ विद्यालय से छीजन रोकने में भी मदद मिलेगी।

पहले 21 दिन खुद अभ्यास करेंगे मास्टर प्रशिक्षक

प्रशिक्षण की जिम्मेदारी राज्य स्तर से प्रशिक्षित राघवेन्द्र कुमार झा, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कविता कुमारी एवं प्रवीण कुमार सिंह संभाल रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रखंड स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक अपने-अपने प्रखंड के चयनित विद्यालयों में 21 दिनों तक अभ्यास शिक्षण करेंगे। इसके परिणामों के आधार पर यही मास्टर प्रशिक्षक बाद में सभी विद्यालयों से नामित शिक्षकों को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर के अनुसार कार्यक्रम संचालित करेंगे।

60 दिनों तक चलेगी विशेष कक्षा

योजना के तहत कक्षा चार और पांच के सभी बच्चों को उनके स्तर के अनुसार समूहों में बांटा जाएगा। वहीं कक्षा छह से आठ तक के बच्चों में प्रारंभिक, अक्षर एवं शब्द स्तर पर चिह्नित विद्यार्थियों को विशेष रूप से कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इसके बाद जिले के विद्यालयों में 12 सप्ताह, 60 कार्य दिवस अथवा कुल 120 घंटे का TaRL आधारित अभियान संचालित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत कर उन्हें उनकी कक्षा के अनुरूप सीखने के स्तर तक पहुंचाने में मदद करना है। इस अवसर पर प्रथम संस्था के अभिषेक झा एवं मनीष कुमार भी उपस्थित रहे।

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि
आज फोकस में

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp