Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: 17 सितंबर से एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से शहर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

Author Image
Written by
Kumar Chandan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यव्यापी आयोजन; मुख्य सचिव ने VC से की तैयारियों की समीक्षा, जिलों को माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश

बांका:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिहार में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस राज्यव्यापी अभियान में जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। अभियान की पूर्व तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्य सचिव, बिहार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिला पदाधिकारियों तथा संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों और उनकी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को अभियान शुरू होने से पहले विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सूक्ष्म कार्ययोजना यानी ‘माइक्रो प्लान’ तैयार करने का निर्देश दिया। इसके माध्यम से अलग-अलग कार्यक्रमों के आयोजन, संबंधित विभागों की जिम्मेदारी और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Advertisement Box

सेवा से जनभागीदारी तक होंगे कई कार्यक्रम

माहव्यापी अभियान को अलग-अलग गतिविधियों से जोड़ा गया है। इसके तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ ‘सेवा चित्र’ के माध्यम से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं ‘सेवा स्मरण’ के तहत संगीतमय नाट्य प्रस्तुति और नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद को प्रमुखता दी जाएगी। डिजिटल माध्यमों को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है। ‘कहानी बदलाव की’ के तहत डिजिटल रील्स एवं डेटा बैंक तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन भी प्रस्तावित है। अभियान में जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत 25 प्रकार की सेवा गतिविधियों एवं श्रमदान को शामिल किया गया है। इसके साथ ही ‘सेवा सेतु अभियान’ सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है। प्रशासनिक स्तर पर अब इन गतिविधियों को धरातल पर उतारने के लिए विभागवार तैयारियां और माइक्रो प्लान महत्वपूर्ण होंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवा गतिविधियों को आम लोगों से जोड़ते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp