Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: कोकून तक सीमित नहीं रहेंगे किसान, अब गांवों में रीलिंग क्लस्टर से रोजगार बढ़ाने की तैयारी

Author Image
Written by
Kumar Chandan

‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ के तहत वैज्ञानिक-किसान संवाद; भोर्सार और सतभैया में 60 से अधिक किसान-लाभार्थी हुए शामिल, कीट-रोग से बचाव और आधुनिक तकनीकों की मिली जानकारी

बांका:- तसर रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों को अब केवल कोकून उत्पादन तक सीमित नहीं रखते हुए उन्हें रीलिंग और तसर मूल्य शृंखला की अन्य गतिविधियों से जोड़कर अतिरिक्त आय एवं स्थानीय रोजगार के अवसर विकसित करने की पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से ‘मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0’ के तहत बांका जिले में वैज्ञानिक-किसान संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय रेशम बोर्ड, सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची तथा तसर अग्र परियोजना केंद्र इनारावरण की ओर से 11 सितंबर को कटोरिया प्रखंड के भोर्सार गांव में वैज्ञानिक-किसान संवाद और चानन प्रखंड के सतभैया गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। दोनों कार्यक्रमों में क्षेत्र के 60 से अधिक किसानों एवं लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र, बांका के महाप्रबंधक के.के. भारती ने किसानों से तसर रेशम उत्पादन एवं इससे जुड़ी गतिविधियों को ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों के इस्तेमाल से उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने पीपीसी इनारावरण को लाभार्थी किसानों का व्हाट्सऐप समूह बनाने का सुझाव भी दिया। इसके माध्यम से तसर क्षेत्र में विकसित नई तकनीक, प्रशिक्षण सामग्री और उपयोगी वीडियो किसानों तक नियमित रूप से पहुंचाए जा सकेंगे।

Advertisement Box

कीट और रोग से होने वाले नुकसान पर वैज्ञानिकों का फोकस

सीएसबी-सीटीआरटीआई, रांची के वैज्ञानिक-बी एवं बांका जिले के MRMA 2.0 के नोडल अधिकारी आशु कुमार ने किसानों के साथ सीधे संवाद किया। इस दौरान रेशमकीट पालन एवं बीजागार में आने वाली समस्याओं, खासकर कीट एवं रोग प्रकोप के कारण रेशमकीटों की मृत्यु और उससे किसानों को होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक रूप से विकसित तकनीक और उचित प्रबंधन उपाय अपनाने की सलाह दी, ताकि रेशमकीट पालन के दौरान मृत्यु दर कम की जा सके और उत्पादकता बढ़ाई जा सके।

गांवों में रीलिंग क्लस्टर विकसित करने पर जोर

कार्यक्रम में किसानों को कोकून उत्पादन के बाद तसर की मूल्य शृंखला में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। वैज्ञानिकों ने कोकून रीलिंग अपनाने और भविष्य में किसानों की सहभागिता से गांव स्तर पर रीलिंग क्लस्टर विकसित करने की संभावनाओं पर जोर दिया। ऐसा होने से तैयार कोकून से आगे की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर होने के साथ रोजगार और अतिरिक्त आय के नए अवसर विकसित हो सकेंगे। संवाद के दौरान किसानों ने तसर उत्पादन से जुड़े अपने अनुभव और जमीनी समस्याएं भी वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के सामने रखीं और उनके समाधान की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों को खेत और किसानों तक पहुंचाकर तसर उत्पादन की चुनौतियों को कम करना, उत्पादकता बढ़ाना और रेशम आधारित आजीविका को अधिक मजबूत बनाना रहा।

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp