
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- कटोरिया थाना क्षेत्र के भोरसार गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपने 10 वर्षीय बेटे को कीटनाशक दवा पिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया। घटना के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई।महिला की पहचान ब्रह्मदेव मंडल की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी तथा बेटे की पहचान सूजन मंडल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लेकर पहुंचे।सीएचसी में डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।घटना को लेकर महिला के भाई सचित कुमार मंडल ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण उसकी बहन सुनीता देवी ने पहले बेटे को कीटनाशक दवा पिला दी और बाद में स्वयं भी उसका सेवन कर लिया।जानकारी मिलने पर परिजन उसके ससुराल पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। दोनों की आगे की चिकित्सा बड़े अस्पताल में कराए जाने की बात बताई गई है।


CHANDAN NEWS: पारिवारिक विवाद में









