Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: पाण्डेयडीह मोड़ पर 1109 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार

चांदन/बांका:- वरीय पदाधिकारी के आदेश के आलोक में गुरुवार को थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। प्रातः गश्ती एवं वाहन जांच के दौरान देवघर-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित पाण्डेयडीह मोड़ के पास पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

Advertisement Box

करेला के नीचे छिपाकर रखी थी शराब

पुलिस के अनुसार वाहन जांच के दौरान बोलेरो पिकअप रजि. नं. JH10BB9925 की तलाशी ली गई। वाहन के डाला में करेला के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब ओल्ड हैबिट कंपनी की बताई गई है। पुलिस के मुताबिक बरामदगी में 180 एमएल की 32 कार्टून तथा कार्टून से निकली 333 बोतल, कुल 1869 बोतल शामिल हैं। वहीं 375 एमएल की 61 कार्टून तथा अतिरिक्त 165 बोतल, कुल 1629 बोतल बरामद की गईं। इसके अलावा 750 एमएल की 18 कार्टून, कुल 216 बोतल मिलीं। पुलिस के अनुसार तीनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 3714 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 1109.295 लीटर बताई गई है।

चालक गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी

शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने वाहन चालक अशोक मरांडी (30 वर्ष), पिता श्रवण मरांडी, निवासी जामबाद, थाना गोविंदपुर, जिला धनबाद (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

अवैध शराब के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रवि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रधारी कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद श्रीमाली, BHG अमरेन्द्र कुमार तथा BHG अनिल कुमार साह शामिल रहे।

BOUNSI NEWS: मंदार पर्वत के कथित आपत्तिजनक वीडियो पर केस, छह-सात युवकों की पहचान में जुटी पुलिस
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: मंदार पर्वत के कथित आपत्तिजनक वीडियो पर केस, छह-सात युवकों की पहचान में जुटी पुलिस

<span class=CHANDAN NEWS: पाण्डेयडीह मोड़ पर 1109 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: पाण्डेयडीह मोड़ पर 1109 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

BANKA NEWS: आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, राशन वितरण व ई-केवाईसी में शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य
आज फोकस में

BANKA NEWS: आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, राशन वितरण व ई-केवाईसी में शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य

BANKA NEWS: विकास शिविर में ग्रामीणों को 22 योजनाओं का लाभ, डीएम ने दिए शीघ्र निष्पादन के निर्देश
आज फोकस में

BANKA NEWS: विकास शिविर में ग्रामीणों को 22 योजनाओं का लाभ, डीएम ने दिए शीघ्र निष्पादन के निर्देश

BANKA NEWS: बड़े मालवाहक वाहनों पर फिर लागू हुआ सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री
आज फोकस में

BANKA NEWS: बड़े मालवाहक वाहनों पर फिर लागू हुआ सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री

Khagaria News: राष्ट्रीय सेवा योजना,(NSS)स्थापना दिवस पर महिला महाविद्यालय खगड़िया में भव्य कार्यक्रम आयोजित
आज फोकस में

Khagaria News: राष्ट्रीय सेवा योजना,(NSS)स्थापना दिवस पर महिला महाविद्यालय खगड़िया में भव्य कार्यक्रम आयोजित

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp