
छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
बौंसी/बांका:- मंदार एवं जमुई में घटित घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बौंसी इकाई के कार्यकर्ताओं ने बौंसी में जोरदार प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। जिला संयोजक राजन सिंह के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र एवं परिषद कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं से जुड़ी घटनाओं को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे मामलों में प्रशासन को गंभीरता के साथ कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कदम उठाना चाहिए। परिषद कार्यकर्ताओं ने छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। विरोध प्रदर्शन में नगर सह मंत्री सत्यम झा, एसएफएस प्रमुख हेमंत राज, कॉलेज अध्यक्ष झारखंडी यादव, उपाध्यक्ष साहिल, कॉलेज मंत्री सौरभ, दीपक, गौरव, अमन, शुभम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


BOUNSI NEWS: मंदार-जमुई की घटनाओं









