
Written by
गुरुदेव कुमार
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड मुख्यालय के सामने सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के परबत्ता अंचल परिषद की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद होनी चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अंचल परिषद के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।








