Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: समिति गठन और मानदेय भुगतान पर चर्चा

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका: चांदन प्रखंड के सतटेलटवा स्थित वांकाजी धर्मशाला में रविवार, 4 अक्टूबर को नल-जल अनुरक्षण संघ की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष सीताराम पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड समिति के गठन और अनुरक्षण कर्मियों के लंबित मानदेय भुगतान समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।बैठक में सर्वसम्मति से रोहित यादव को प्रखंड अध्यक्ष, सुनील यादव को सचिव तथा पांडव कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।समिति गठन के बाद सरकार के रवैये और लंबित मानदेय भुगतान को लेकर चर्चा की गई। संघ के सदस्यों ने कहा कि जिस तरह से सरकार द्वारा अनुरक्षण कर्मियों से नल-जल योजना को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए काम लिया जा रहा है, उसके अनुरूप समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अल्प मानदेय पर काम करने के बावजूद भुगतान लंबित रहने से अनुरक्षण कर्मियों के सामने आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो रही है।बताया गया कि घर-घर नल-जल योजना को सुचारू ढंग से चालू रखने में कई तरह की बाधाएं आती हैं। इसके बावजूद अनुरक्षण कर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पानी की आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास करते हैं। बैठक में पीएचईडी विभाग से लंबित मानदेय का भुगतान जल्द करने की मांग की गई।संघ के सदस्यों ने कहा कि यदि दुर्गापूजा के अंदर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो नल-जल की पानी सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। इसकी जिम्मेदारी सरकार एवं संबंधित विभाग की होगी।मौके पर अनुरक्षण कर्मी जनेश्वर यादव, भागीरथ यादव, इंद्रदेव तुरी, सुरेंद्र भगत, राम प्रसाद यादव, कुलेश्वर सिंह, बालकिशन यादव, सुभाष कुमार भगत, योगेंद्र राणा, लोकनाथ तांती समेत अन्य मौजूद थे।

Advertisement Box

BANKA NEWS: विशेष अभियान में ड्यूटी से गैरहाजिरी पड़ी भारी, दो पुलिसकर्मी निलंबित
आज फोकस में

BANKA NEWS: विशेष अभियान में ड्यूटी से गैरहाजिरी पड़ी भारी, दो पुलिसकर्मी निलंबित

CHANDAN NEWS: शाम होते ही बिजली गुल,से बढ़ी परेशानी, शिक्षा से लेकर घरेलु समस्या प्रभावित
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: शाम होते ही बिजली गुल,से बढ़ी परेशानी, शिक्षा से लेकर घरेलु समस्या प्रभावित

CHANDAN NEWS: प्राथमिक विद्यालय तेलंगवा के रसोईघर की बदहाल स्थिति, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: प्राथमिक विद्यालय तेलंगवा के रसोईघर की बदहाल स्थिति, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

CHANDAN NEWS: दुर्गापूजा को लेकर लहरनिया जंगल में पुलिस का सघन सर्च अभियान
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दुर्गापूजा को लेकर लहरनिया जंगल में पुलिस का सघन सर्च अभियान

<span class=CHANDAN NEWS: समिति गठन और मानदेय भुगतान पर चर्चा">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: समिति गठन और मानदेय भुगतान पर चर्चा

BOUNSI NEWS: बौंसी में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर बनी नई टीम, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर बनी नई टीम, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp