Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: बौंसी में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर बनी नई टीम, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

Author Image
Written by
Kumar Chandan

बौंसी/बांका:- बौंसी में शारदीय नवरात्र और दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर रविवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुरानी हाट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हुई आमसभा में व्यवसायियों, पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बैठक में पूजा आयोजन को व्यवस्थित और बेहतर तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बनी नई दुर्गापूजा समिति

Advertisement Box

बैठक की अध्यक्षता दिवाकर शाह ने की। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से दुर्गापूजा समिति बौंसी के गठन का निर्णय लिया गया। समिति में अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया, ताकि आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों को समय पर पूरा किया जा सके। समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय और सचिव राजेश कुमार साह उर्फ मुन्ना चुने गए। वहीं सह सचिव मनोज यादव और सह कोषाध्यक्ष अमित दांडेवाला बनाए गए।

इसके अलावा सह सचिव सीताराम घोष, उपाध्यक्ष विजय साह और कोषाध्यक्ष उत्तम शाह का चयन किया गया। पूजा आयोजन में सहयोग और मार्गदर्शन के लिए व्यावसायिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों को संरक्षक मंडल में जिम्मेदारी दी गई। इनमें व्यावसायिक कल्याण समिति के अध्यक्ष सुमित सुमन उर्फ़ सोनू चौधरी, उपाध्यक्ष राजाराम अग्रवाल, सचिव संजीव साह, सह सचिव राजन भगत और कोषाध्यक्ष किशोर मंडल शामिल हैं। वहीं प्रधान संरक्षक के रूप में देबाशीष पांडेय उर्फ निप्पू पांडेय को जिम्मेदारी दी गई।

संरक्षक मंडल में कई लोगों को मिली जिम्मेदारी

समिति के संरक्षक के रूप में चंदन यादव, प्रशांत कुमार घोष, पवन चौधरी, चंदन शर्मा, दिवाकर शाह, जसवंत भगत, राजाराम पाठक, प्रदीप कुमार घोष, शिवकुमार शाह, सच्चिदा दुबे और चंदन साह ब्रजेश कुमार मिश्रा, गुड्डू शाह, सौरभ चौधरी, मनीष केडिया और सुनील चौधरी का चयन किया गया।

पूजा की तैयारियों को लेकर बढ़ी सक्रियता

बैठक में मौजूद लोगों ने दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर दिया। समिति के गठन के साथ ही अब पूजा की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। आमसभा में बड़ी संख्या में व्यवसायी, ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने नई समिति को सहयोग देने और आगामी दुर्गापूजा को बेहतर तरीके से आयोजित करने की बात कही।

BANKA NEWS: विशेष अभियान में ड्यूटी से गैरहाजिरी पड़ी भारी, दो पुलिसकर्मी निलंबित
आज फोकस में

BANKA NEWS: विशेष अभियान में ड्यूटी से गैरहाजिरी पड़ी भारी, दो पुलिसकर्मी निलंबित

CHANDAN NEWS: शाम होते ही बिजली गुल,से बढ़ी परेशानी, शिक्षा से लेकर घरेलु समस्या प्रभावित
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: शाम होते ही बिजली गुल,से बढ़ी परेशानी, शिक्षा से लेकर घरेलु समस्या प्रभावित

CHANDAN NEWS: प्राथमिक विद्यालय तेलंगवा के रसोईघर की बदहाल स्थिति, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: प्राथमिक विद्यालय तेलंगवा के रसोईघर की बदहाल स्थिति, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

CHANDAN NEWS: दुर्गापूजा को लेकर लहरनिया जंगल में पुलिस का सघन सर्च अभियान
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दुर्गापूजा को लेकर लहरनिया जंगल में पुलिस का सघन सर्च अभियान

CHANDAN NEWS: समिति गठन और मानदेय भुगतान पर चर्चा
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: समिति गठन और मानदेय भुगतान पर चर्चा

<span class=BOUNSI NEWS: बौंसी में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर बनी नई टीम, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर बनी नई टीम, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp