Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग का शिकंजा, छह वाहन जब्त

Author Image
Written by
Kumar Chandan

बांका, बौंसी, कटोरिया और बेलहर में छापेमारी; 6.83 लाख रुपये का दंड

बांका:- जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से सघन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसी अभियान के तहत विगत सप्ताह बांका, बौंसी, कटोरिया एवं बेलहर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर जांच और छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने के मामले में कुल छह वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए लगभग 6.83 लाख रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है। इसके साथ ही संबंधित मामलों में संबंधित थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन की इस

Advertisement Box

कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को लेकर प्रशासन गंभीर है। अधिकारियों द्वारा ऐसे मामलों में लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध गतिविधियों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। समाहर्ता द्वारा जिला खनन टीम एवं संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित रूप से सघन जांच और छापेमारी अभियान जारी रखा जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद खनन टीम की सक्रियता बढ़ने से अवैध खनन से जुड़े मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 06 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp