Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित

Author Image
Written by
Kumar Chandan

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

Advertisement Box

चांदन/बांका:- सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन एवं प्रशासन के बीच बेहतर संवाद, समन्वय और सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सह जेपी सेनानी हरेकृष्ण पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिन्हा, मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, अजय कापरी, सुबोध यादव, आदित्य कुमार पोद्दार समेत चांदन प्रखंड के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।कार्यक्रम का समन्वय प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार ने किया। शिविर में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी, अंचल अधिकारी दीपिका, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत, जीविका के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आशीष एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजेंद्र सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य आम लोगों,जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय स्थापित

करना है। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जाएगी।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संचालित सरकारी योजनाओं, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ के संबंध में ग्रामीणों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी।ग्रामीणों ने योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं एवं सवाल अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन पर पदाधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन एवं समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के अंत में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मुख्य अतिथि, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सेवा सेतु शिविर का समापन हुआ।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 06 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp