Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: भलजोर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को लेकर डायवर्सन निर्माण शुरू, बीडीओ एवं सीओ ने किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Kumar Chandan

32 फीट चौड़ा बनेगा वैकल्पिक मार्ग, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

बौंसी/बांका:- भागलपुर-हंसडीहा राष्ट्रीय राजमार्ग-133ई पर बिहार-झारखंड सीमा के समीप क्षतिग्रस्त भलजोर पुल के कारण प्रभावित यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्सन निर्माण का काम सोमवार से शुरू कर दिया गया। मंगलवार को बीडीओ हर्ष पराशर एवं सीओ अलका आर्या ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रस्तावित डायवर्सन करीब 32 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। निर्माण की शुरुआती प्रक्रिया के तहत सोमवार को झारखंड की ओर पुल के दोनों तरफ सफाई कराई गई तथा अन्य आवश्यक प्रारंभिक कार्य भी तेज कर दिए गए। विभाग का लक्ष्य है कि क्षतिग्रस्त पुल के कारण भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर यातायात व्यवस्था लंबे समय तक प्रभावित न हो।

Advertisement Box

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

पुल पर फिलहाल 8 फीट ऊंचा गार्डर लगाया गया है और बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। 8 फीट से अधिक ऊंचाई वाले वाहनों को फिलहाल हंसडीहा-गोड्डा मार्ग से भेजा जा रहा है। सोमवार को अचानक बैरिकेडिंग किए जाने के कारण कई भारी वाहनों को अपना रास्ता बदलना पड़ा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने कहा कि बैरिकेडिंग से पहले यातायात व्यवस्था में बदलाव की जानकारी सार्वजनिक कर दी जाती तो अचानक उत्पन्न हुई असुविधा को कम किया जा सकता था।

डायवर्सन पूरा होने के बाद भारी वाहनों को मिलेगी राहत

इससे पहले रविवार को एनएच के मुख्य अभियंता संजय कुमार भारती, बांका एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा एवं बीडीओ हर्ष पराशर ने भलजोर पुल का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने प्रस्तावित डायवर्सन स्थल का भी जायजा लिया था। मुख्य अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। मुख्य अभियंता संजय कुमार भारती के अनुसार, डायवर्सन को इस तरह तैयार किया जाएगा कि भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर यातायात व्यवस्था कम से कम प्रभावित हो। डायवर्सन का निर्माण पूरा होने के बाद भारी वाहनों का परिचालन भी इसी वैकल्पिक मार्ग से कराने की योजना है। डायवर्सन निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को उम्मीद है कि जल्द ही इस मार्ग पर आवागमन की समस्या में राहत मिलेगी और भागलपुर-हंसडीहा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ेगा।

BOUNSI NEWS: मुख्यमंत्री के संभावित बांका दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: मुख्यमंत्री के संभावित बांका दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

<span class=BOUNSI NEWS: भलजोर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को लेकर डायवर्सन निर्माण शुरू, बीडीओ एवं सीओ ने किया निरीक्षण">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: भलजोर पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को लेकर डायवर्सन निर्माण शुरू, बीडीओ एवं सीओ ने किया निरीक्षण

CHANDAN NEWS: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर आयोजित

CHANDAN NEWS: घटिया सीमेंट, ईंट और मिट्टीयुक्त बालू से बन रहा पशु एंबुलेंस भवन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: घटिया सीमेंट, ईंट और मिट्टीयुक्त बालू से बन रहा पशु एंबुलेंस भवन

BANKA NEWS: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बौंसी के खिलाड़ियों का जलवा
आज फोकस में

BANKA NEWS: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में बौंसी के खिलाड़ियों का जलवा

BANKA NEWS: मासिक क्राइम मीटिंग में एसपी ने कसी पुलिसिंग की कमान
आज फोकस में

BANKA NEWS: मासिक क्राइम मीटिंग में एसपी ने कसी पुलिसिंग की कमान

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 06 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp