
अमर कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर बढ़ाया मान
बौंसी/बांका:- जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 की कराटे स्पर्धा में अमर कराटे एकेडमी, बौंसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबला करते हुए एकेडमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के बालिका अंडर-14 के 34 किलोग्राम भार वर्ग में इशु कुमारी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया और रजत पदक अपने नाम किया। इशु ने पूरे मुकाबले के दौरान आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं बालक अंडर-14 के 30 किलोग्राम भार वर्ग में हेमंत कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बेहतरीन खेल की बदौलत उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी क्रम में बालक अंडर-17 के 54 किलोग्राम भार वर्ग में सोनू कुमार ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। दोनों युवा खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने से एकेडमी में खुशी का माहौल है।
कोच ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
अमर कराटे एकेडमी, बौंसी के तीनों खिलाड़ियों की सफलता पर एकेडमी के कोच अमरजीत कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने भी खुशी जताई। सभी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बौंसी के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों का उत्साह बढ़ाया है। लगातार अभ्यास और बेहतर मार्गदर्शन के साथ इन खिलाड़ियों से आने वाले समय में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।


BANKA NEWS: जिला स्तरीय विद्यालय







